पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव।
- फोटो : CITY OFFICE
हरदुआगंज नगर पंचायत का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में हुआ है। यह जिले की पांचवीं आदर्श नगर पंचायत होगी। इससे पहले चार अन्य नगर पंचायतों का चयन इस योजना में हो चुका है। इनमें दो में विकास कार्य पूरे हो चुके हैं ।
हरदुआगंज के संबंध में जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना के तहत हरदुआगंज में तीन करोड़ की अतिरिक्त धनराशि से विकास कार्य होंगे। अधिकारी प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार होगी। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर पंचायतों के विकास के लिए 2017 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना की शुरुआत की थी। 2017-18 में पहली बार बेसवां नगर पंचायत का चयन हुआ था। इसके बाद विजयगढ़, पिलखना व कौड़ियागंज का चयन हुआ। बेसवां व विजयगढ़ में निर्माण कार्य हो चुके हैं।
हरदुआगंज नगर पंचायत के पूरे क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शासन की सभी योजनाओं का लाभ हरेक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। दिसंबर में मुझे नगर पंचायत अध्यक्ष बने हुए चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। हरदुआगंज नगर पंचायत का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में होने से तीन करोड़ रुपये से और नये कार्य हो सकेंगे।
- तिलकराज यादव, चेयरमैन हरदुआगंज।