फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: बुजुर्ग ने फरसे से किया पड़ोसी मां-बेटे पर हमला, गर्दन कटने से युवक की मौत, आरोपी ने खुद भी दे दी जान

Sun, 26 Sep 2021 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गोंडा में रंजिशन हत्या के बाद आत्महत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। यहां एक बुजुर्ग ने सोते समय मां-बेटे पर हमला किया। हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुजुर्ग ने अपने घर जाकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अलीगढ़ में हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखू में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां पुरानी रंजिश में पड़ोसी बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी की छत पर सीढ़ी की मदद से चढ़कर उसके 23 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार की फरसा से गला काटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात के समय कृष्ण कुमार अपनी छत पर चारपाई पर सोया हुआ था। उसे मारने के बाद आरोपियों ने उसके घर में उतरकर मां शशि देवी पर हमला बोला और उसके हाथ का पंजा काट दिया। इस दौरान चीख पुकार मचने पर शशि का छोटा बेटा जागा और उसने शोर मचाया तो आरोपी हीरालाल वापस छत पर चढ़ गया। 

फिर पड़ोसी की छत पर जगार हुई तो उसने फायरिंग भी की। बाद में अपने घर में जाकर उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर गांव में अफरा तरफी का माहौल बन गया और पुलिस को सूचना दे दी गई। रात में खबर पर इंस्पेक्टर गोंडा के साथ-साथ सीओ इगलास व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घायल महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला का वहां अभी इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों पक्षों के मकान आपस में सटे हुए हैं। इनमें पहले से रंजिश चल रही है।

दो साल पहले गाय बांधने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उस समय इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में दोनों पक्षों में तभी से रंजिश चली आ रही है। पुलिस के अनुसार हालांकि उस घटना के बाद अभी तक किसी तरह का कोई विवाद तो सामने नहीं आया, मगर तनातनी बनी रहती थी। 

एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि रात की ये घटना आवेश में होने का अंदेशा है। ताजा जांच में दोनों पक्षों में किसी तरह का झगड़ा होने की बात नहीं पाई गई है, फिर भी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें