फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शिवालिक अपार्टमेंट के बंद फ्लैट से दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र में कयामपुर बाईपास की शिवालिक गंगा रेजीडेंसी फेस-2 में शनिवार को चोर एक फ्लैट से लाखों रुपये कीमत का सामान बटोर ले गए। घटना के समय फ्लैट स्वामी रिश्तेदारी में घूमने गए थे। पुलिस ने जांच के आधार पर खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शिवालिक गंगा रेजीडेंसी फेस 2 निवासी सुधा सक्सेना दो बेटों संग फ्लैट में रहती हैं। एक बेटा निजी कंपनी में और दूसरा निजी बैंक में हैं। पति सप्लाई इंस्पेक्टर थे। पुलिस को दी सूचना के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने दोनों बेटों संग भाई के घर विष्णुपुरी गई थीं। इसी दौरान चोर ताले तोड़कर घर में घुसकर घर से 20 हजार रुपये नकद, कीमती जेवरात ले गए।
देर शाम आठ बजे परिवार के लौटने पर इस चोरी की जानकारी हुई। जांच पड़ताल के बाद चोरी गए माल की कीमत 20 लाख के आसपास बताई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अपार्टमेंट में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात है और सीसीटीवी भी लगे हैं। जांच में सामने आ रहा है कि वारदात के समय अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी किसी तरह बंद हुए हैं। पुलिस देर रात तक सीसीटीवी को पहले से और बाद में खंगलाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें