अलीगढ़ जूनियर लीग का फाइनल 23 अगस्त को श्री राजेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी एवं वॉरियर्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें एवरग्रीन एवेंजर्स को 43 रन से हराकर इको वॉरियर्स लीग का चैंपियन बन गया।
विज्ञापन
इको वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 97 रन बनाए। यश वर्मा ने 36, रोहित कुमार ने 23, शिवा ने 10 रन बनाए। गौरव ने चार और अभय कुमार ने 2 विकेट लिए। एवरग्रीन एवेंजर्स की टीम 54 रनों पर ऑल आउट हो गई। कौशल ने 17, अनुज ने 10 रन बनाए। आयुष विक्रम सिंह ने चार, रोहित कुमार ने तीन, जितेंद्र, मयंक व करण शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी ईश्वर दास वर्मा, अतिथि खेल प्रशिक्षक राजेश गुप्ता, आदित्य कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेघराज सिंह, तरुण गुप्ता, तुषार राजपूत, यदुवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र ठाकुर, आयुष विक्रम, शिव सैनी, यश वर्मा, देव कुमार, अभय आदि मौजूद रहे।