फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सेंटर प्वाइंट में फुटपाथ से नाले का ढक्कन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये की लागत से सेंटर प्वाइंट पर नव निर्मित फुटपाथ पर संभल कर चलें, क्योंकि नाले का ढक्कन चोरी हो गया है। चलते वक्त ध्यान नहीं दिया तो हादसा हो सकता है। करोड़ों रुपये खर्च कर सेंटर प्वाइंट का सौंदर्यीकरण किया गया है। लाखों रुपये तो फुटपाथ बनाने पर खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट से समद रोड की तरफ जाने वाले दोनो तरफ के फुटपाथ के नीचे नाला है। सफाई के लिए फुटपाथ पर मेन होल बने हैं, जिसके ऊपर लोहे के ढक्कन लगा दिए गए हैं। चंद रोज पहले फुटपाथ के दोनों तरफ से एक-एक ढक्कन गायब है। दुकानदारों का कहना है कि लोहे के ढक्कन को चोर चोरी कर ले गए हैं। सबसे अधिक खतरा राहगीरों को है। यदि उनकी निगाह हटी तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर, नगर निगम के अधिकारी ढक्कन चोरी की घटना से अनभिज्ञ हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि ढक्कन चोरी होने की जानकारी नहीं हैं। वह जल्द ही दूसरा ढक्कन लगवाएंगे ताकि कोई गिरकर चोटिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें