फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ट्रेन से गिरा नहीं, भाई को धक्का देकर मारा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के बाद जब भाइयों को पता चला कि उनके भाई की हत्या की गई है तो वह सकते में आ गए। अब मामला अलीगढ़ जीआरपी थाने में है। बीती 25 अक्तूबर को हाथरस के पास ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिर कर 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 28 अक्तूबर को युवक के परिजनों को पता चला कि ट्रेन में हुए झगड़े में उसको धक्का मार कर नीचे फेंक दिया गया था। जिससे उसकी मौत हुई है। ये हकीकत जानकर घर वाले सन्न रह गए। अब इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी कुरारा हमीरपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि बीती 25 अक्तूबर को उनका भाई लक्ष्मीकांत अंबाला के पास शाहबाद मरकांडा जाने के लिए निकला था। दोपहर ढाई कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस में उसका रिजर्वेशन था, लेकिन हमीरपुर से कानपुर पहुंचने में कुछ ज्यादा वक्त लग गया और ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह ऊंचाहार एक्सप्रेस से चला था। 26 अक्तूबर को सूचना मिली कि भाई की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई है। पंचायतनामा की कार्रवाई उनके सामने ही हुई। इसके बाद वह शव लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार किया। 28 अक्तूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए आए थे, इस बीच जब वेटिंग रूम में खाना खा रहे थे तो वहां ओमजीत मिला और उसने ट्रेन में हुई पूरी घटना बताई।
ओमजीत उर्फ छोटे पुत्र किशोरीलाल निवासी बादशाहपुर छोंक थाना सहायल जिला औरैया ने बताया कि 25 अक्तूबर को वो भी फफूंद से चंडीगढ़ जाने के लिए ऊचांहार के जनरल कोच में बैठा था। वहीं पर गौरव निवासी दिबियापुर भी आ गया। वह गौरव से पूर्व में बाइक ठीक करा चुका था इसलिए उसे जानता था। गौरव औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे में बेला रोड पर धीरुभाई मिस्त्री के यहां काम करता है। ट्रेन हाथरस के पास पहुंचने वाली थी इस बीच लक्ष्मीकांत और गौरव का झगड़ा हो गया। जिसमें गौरव ने लक्ष्मीकांत को चलती ट्रेन में दरवाजे से धक्का दे दिया। इसी कारण से लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। ओमजीत ने बताया कि इस मामले में वह खुद पुलिस के पास अपना बयान देने आया था, लेकिन इस बीच लक्ष्मीकांत के भाई मिले तो उसने पूरी बात जानी और उस दिन ट्रेन में हुआ पूरा वाकया बताया। जीआरपी एसओ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में दिनेश की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी गौरव की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें