फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः त्योहार पर ट्रेनें फुल, बसों में भीड़भाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली त्योहार की भीड़ भले ही अभी न निकली हो, लेकिन ट्रेनों के फुल होने की स्थिति में शुक्रवार से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों की सीमित संख्या के चलते यात्रियों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कासगंज, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, एटा और फर्रुखाबाद की बसों में सर्वाधिक भीड़ ने सफर तय किया।
विज्ञापन

मंगलवार से दीपावली का पांच दिवसीय पर्व शुरू होगा। इससे पहले शनिवार-रविवार और सोमवार की रात तक लोग अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार अपने गंतव्य तक जाएंगे। चूंकि ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रही है। इसीलिए यात्रियों का रुख शुक्रवार से ही रोडवेज बसों की तरफ हो गया है। सीमित संख्या में चल रही बसों के चलते यात्रियों ने सैटेलाइट बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डा और गांधीपार्क बस अड्डे पर घंटों का इंतजार किया। अलीगढ़ से कासगंज, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, एटा और फर्रुखाबाद की चल रही बसों में सर्वाधिक भीड़ थी। कई सवारियां तो पहले से ही बैठकर आ रही थीं। जबकि अलीगढ़ में 70 फीसदी से अधिक बसों में यात्रियों की संख्या हो जाती। इसीलिए यह बस ज्यादा देर नहीं रुकीं। बड़े-बुजुर्ग और महिला यात्री भीड़ के चलते अगली बस का इंतजार भी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें