अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा किशनजी मैरिज होम में इगलास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बैठक की। दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो आज अलीगढ़ में उत्साह और उमंग देखा है, इससे लगता है कि यहां डिसाइड हो गया। उन्होंने कहा कि आगरा के बाद परसों एक महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ में रहूंगा और जब पूछा जाएगा तो कहूंगा कि अलीगढ़ डिसाइड हो गया।
अलीगढ़ की जनता में पूर्ण जोश है, कार्यकर्ताओं के जोश से विपक्षियों को जोरदार करंट का झटका लगने वाला है। इधर लोग कहते हैं हैदराबाद वाला आएगा, उधर बंगाल की दीदी आ रही है। मोदी और योगी के खिलाफ चुनावी मैदान में माहौल बनाने वाला है तब तक किसी ने कहा कि बीजेपी से चली गई शिवसेना वहां के लोग भी अब विपक्ष के साथ मिलकर महाराष्ट्र के लोग आकर उत्तर प्रदेश की चुनावी मैदान में कूदने वाले हैं। आस-पास कोई बचा हो तो उसको भी बुला लो। कल्याण 'कल्याण' की धरती है, यह धरती है वीर जवानों की और यह क्रांतिकारियों का एक तरीके का शहर है। आगामी चुनाव में वोट के रूप में अलीगढ़ का ताला लग जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि एक संदेश देने के लिए आया हूं। संदेश यह है कि देश तुम्हारा है, प्रदेश तुम्हारा है, वर्तमान समय जनता की परीक्षा ले रहा है। सारे के सारे धंधे बंद हो, जो माफिया और आपराधिक तत्वों ने चार वर्षों तक बिलों में चूहे की तरह छुपे हुए थे या जेल की सलाखों के अंदर थे या उत्तर प्रदेश की सीमाओं के बाहर थे या ऐसी जगह हैं जहां से लौट कर आने की संभावना है और इनमें से तमाम लोग ऐसे हैं जो वह दूसरे प्रदेशों से चुनाव संदेशवाहक के माध्यम से प्रदेश में अराजकता फैलाने का संदेश भेज रहे हैं। लेकिन प्रदेश में अब ऐसा होने वाला नही है। अलीगढ़ में पलायन नहीं होगा। अराजकता करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।