फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः करोड़ों खर्च के बाद भी सेंटर प्वाइंट पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सेंटर प्वाइंट पर पिछले 15 दिन से अंधेरा पसरा है। अधिकतर स्ट्रीट लाइन नहीं जल रही हैं। महानगर के दूसरे क्षेत्रों में भी सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। जलभराव एवं सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट को सुंदर बनाने का सपना दिखाया गया था। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च हुए। अंडरग्राउंड वायरिंग की गई। असली स्थिति इससे अलग है। पिछले 15 दिन से सेंटर प्वाइंट पर अधिकतर लाइटें नहीं जल रही हैं। इसकी वजह से अंधेरा पसरा रहता है। लूट एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हरिओमनगर के मुहाने पर मैरिस रोड पर भी अंधेरा पसरा रहता है। इसके अतिरिक्त रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, विद्यानगर कॉलोनी, एडीए कॉलोनी, मौलाना आजाद नगर, केलानगर, आगरा रोड, रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में लाइट खराब हैं, जिन्हें बदला जाना जरूरी है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सेंटर प्वाइंट पर जल्द ही लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। वह रात में शहर का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन करेंगे। बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें