रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
रविवार को ईएमयू ट्रेनों और रोडवेज बसों में जमकर भीड़ उमड़ी। सीट के लिए लोगों में धक्कामुक्की तक हुई। रेलवे स्टेशन पर भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। इधर, आगरा, कानपुर, मुरादाबाद, कासगंज और एटा रूट पर रोडवेज बस यात्रियों की समस्या कम नहीं हो रही है। इस रूट पर सीमित संख्या में बसों के चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
आगरा व कानपुर रूट पर रोडवेज बसों की संख्या काफी कम है। कुछ एक बसें दिल्ली व एनसीआर से आती हैं। यात्रियों से भरी होने के कारण बसें बाईपास से निकल जाती हैं। जबकि रविवार को शहर के अंदर कुछ बसें आईं तो चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सीट के लिए लोग खिड़कियों से चढ़े।
क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि कुछ रूटों पर दिक्कत आ रही है। अतिरिक्त बसें लगवा रहे हैं। कई बार बस जाम में फंसकर या किसी अन्य कारण से देरी से आती हैं तो यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एआरएम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम की ट्रेनों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की काफी संख्या थी। कोच में चढ़ने के लिए लोगों ने धक्कामुक्की की। सीट पाने के लिए वाद विवाद भी हुआ।
गांधी पार्क बस स्टैंड पर धक्कामुक्की कर बस में चढ़ते यात्री।- फोटो : CITY OFFICE