फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे

Thu, 31 Jan 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 गाजियाबाद से दिल्ली जाते समय कंटेनर को हाईजेक कर 20 लाख की एल्युमीनियम लूटने वाले टप्पल के गैंग से मुठभ्ाेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो के पैर में गोली लगी है, जबकि चौथा साथी भागने में सफल रहा है। मध्य रात तक उसकी तलाश में पुलिस टीम कांबिंग में जुटी थी, जबकि घायल दो बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा था।
विज्ञापन



26/27 जनवरी की रात हुई लूट के बाद से ही इसके खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम लगी हुई थी। मुखबिरों के जरिये सटीक सूचना मिल रही थी कि माल लेकर बदमाश इलाके में ही रुके हुए हैं और बेचने के लिए निकलेंगे। इसे लेकर खैर, टप्पल व पिसावा इलाके में हर रात बैरियर चेकिंग पुलिस द्वारा की जा रही थी और टीमें भी सक्रिय थीं। इसी बीच रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि पिसावा की ओर से सोफा नहर की पटरी पर ट्रक सोफा की ओर आ रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर खैर छोटेलाल व एसओजी टीम ने घेराबंदी की और ट्रक को चेकिंग के लिए रोका तो बदमाशों ने ट्रक भगाना शुरू कर दिया। इस पर घेराबंदी हुई तो ट्रक में सवार बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गए, जबकि तीसरा टीम ने घेरकर पकड़ लिया।


इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा।
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, सीओ खैर अनुज चौधरी सहित आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी खैर पहुंचाया गया, जबकि तीसरे पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सुंदर पुत्र बबलू मोहनकुटी बुलंदशहर व अपने जख्मी साथियों के नाम ओमवीर पुत्र राजवीर बैना टप्पल, सुरेश पुत्र ओमप्रकाश शेरपुर पिसावा बताए। वहीं अपने फरार साथी का नाम राजकुमार पुत्र अशोक जलालपुर हाथरस जंक्शन हाथरस बताया।
विज्ञापन

फौरी पूछताछ में सुंदर ने स्वीकारा कि उन्होंने गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे 20 लाख की एल्युमीनियम भरे कंटेनर को लूटा था। खैर क्षेत्र में चमन नगरिया के पास लाकर दूसरे कंटेनर में माल खाली कर ले गए थे और चालक व हेल्पर को बंधक बनाकर छोड़ गए थे। उसने बताया कि लूटे गए माल में से 3.4 टन माल अभी बेचने ले जा रहे थे, जबकि शेष माल पिसावा क्षेत्र में कहीं रखा है, जिसे पुलिस की एक टीम दबिश देकर बरामद करने जा रही थी। मौके से पुलिस ने ट्रक के केबिन से माल बरामद किया है। बदमाशों से असलहे भी मिले हैं। इधर, जिला अस्पताल में बदमाशों के आने की खबर पर यहां भी पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार अभी बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री भी जुटाई जा रही है। घायल बदमाशों से भी पूछताछ की जाएगी। गाजियाबाद पुलिस इनको खोज रही थी, लेकिन अलीगढ़ पुलिस को सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें