फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर आने का विरोध करने पर महिला की हत्या

Thu, 31 Jan 2019 02:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 कस्बा सिवालखास में बुधवार देर रात रिश्तेदार ने एक महिला को रात में घर में आने का विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला। घटना की जानकारी पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हत्यारोपी रिश्तेदार फरार हो गया। उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।    
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कस्बा सिवालखास निवासी महफूज के घर उसके पुत्र सनव्वर के साढू़ जाकिर का काफी आना-जाना था। इसका विरोध महफूज की पत्नी आशमा (42) करती थी। बुधवार की देर रात जाकिर महफूज के घर आया। दरवाजे की कुंडी खोलने के लिये महफूज की पत्नी आशमा गई थी। जाकिर को देखकर आशमा ने उसके घर आने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस कहासुनी में जाकिर ने आशमा के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया। जब तक आशमा का शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे, तब तक आशमा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मौके पर मौजूद आरोपी जाकिर को पकडने का प्रयास किया। लेकिन जाकिर मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी जानी पुलिस को दी गई। वारदात की जानकारी पर देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन और ग्रामीण आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेज दिया। जानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार आरोपी जाकिर के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई है। जाकिर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें