फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के वाटर कूलर में मिलाया जहर, साजिश नाकाम

Sun, 17 Sep 2017 02:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मदरसे के वाटर कूलर में मिलाया जहर, साजिश नाकाम - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
शहर के जाने-माने शिक्षण संस्थान के वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ मिलाकर बड़ी वारदात करने की कोशिश की गई। एक छात्र ने दो अज्ञात किशोरों को यह पदार्थ मिलाते देख लिया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए खामोश रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लेकिन कक्षा सात के इस छात्र की सूझबूझ और साहस से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यह मदरसा चाचा नेहरू पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी की सरपरस्ती में चलता है। इसी वाटर कूलर से यहां पढ़ने वाले करीब चार हजार बच्चे, स्टाफ और यहां आने वाले अतिथि पानी पीते हैं। 

सलमा अंसारी के चेयरपर्सनशिप वाली अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी के तहत संचालित इस मदरसे के परिसर में सुबह करीब सवा दस बजे दीवार लांघकर दो किशोर घुस गए। वाटर कूलर के पास पहुंचकर दोनों उसमें जहर (एक विख्यात कंपनी का रैट किलर) मिलाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच पानी पीने आ रहे कक्षा सात के छात्र अफजल ने उन्हें वाटर कूलर में कुछ मिलाते देख लिया। मामला कुछ संदिग्ध देख अफजल वापस होने लगा तभी एक किशोर ने दौड़कर उसके सामने तमंचा तान दिया। कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद दोनों किशोर दीवार लांघकर भाग गए। हड़बड़ाहट में कुछ जहरीला पदार्थ व रैपर बाहर ही गिर गया। दूसरी ओर अफजल ने उनकी धमकी की परवाह न करते हुए तत्काल यह बात मदरसे के वार्डन जुनैद सिद्दीकी को बताई।

आननफानन में वह वाटर कूलर के पास पहुंच गए। इस घटना से मदरसे में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाल जावेद खान भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सोसाइटी की चेयरपर्सन सलमा अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश संस्था के पीआरओ राशिद अली को दिए। राशिद अली ने कोतवाली सिविल लाइंस में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मदरसे के इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूषित पानी को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। 
- जावेद खान, इंस्पेक्टर कोतवाली सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें