फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के लिए विधि छात्र ने खुद को गोली मारी, गंभीर

Thu, 16 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क इलाके की कुंवर नगर कॉलोनी में आबकारी कर्मचारी के विधि छात्र बेटे ने गोली मारकर खुद की जान लेने की कोशिश की। बात महज यह थी कि उसने मां से बाइक के लिए रुपये मांगे और मां ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। मंगलवार देर शाम हुए घटनाक्रम के बाद उसे गुपचुप तरीके से क्वार्सी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

बताया गया है कि कुंवर नगर निवासी आबकारी कर्मी का बेटा बीएएलएलबी छात्र है। उसने अपने घर के बाहर मंगलवार की देर शाम में तमंचे से खुद को गोली मार ली और खुदकुशी की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों ने परिचितों को बताया कि यह अपनी मां से बाइक के लिए रुपये मांग रहा था और इंकार करने पर उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में जब नर्सिंग होम में मौजूद परिजनों से बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। नर्सिंग होम डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें