फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं दिए तो तेल डालकर बाप को आग लगाई

Sun, 03 Mar 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पीिड़त मोतीराम - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क में एक कलियुगी बेटे का क्रूर चेहरा सामने आया है। बेटे ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर बाप पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डाल कर आग लगा दी। गनीमत रही की पिता आग में पूरी तरह नहीं झुलस पाया। पड़ोसियों ने आग बुझाकर उनकी जान बचा ली। शनिवार को पीड़ित पिता ने एसएसपी कार्यालय में बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मोतीराम पुत्र तुसीराम निवासी बाबा कालोनी, गांधी पार्क ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया और एक लाख रुपये की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार करने पर पहले तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद केरोसिन उड़ेल कर आग लगाकर मुझे जान से मारने की कोशिश की।

चीखपुकार पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों को देख वह मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने आग बुझाई। इस मामले में थाना गांधी पार्क पुलिस को तहरीर दी थी। मगर, उन्होंने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। तहरीर तक लेना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित पिता की शिकायत सुन एसपी देहात ने उन्हें मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें