फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडे़ भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

Mon, 24 May 2021 01:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पवन का फाइल फाेटाे - फोटो : ब्यूूराे
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बडे़ भाई ने छोटे भाई की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष ने अस्पताल व गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हत्या के आरोपी की तलाश में कई स्थान पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बरानदी गांव निवासी पवन उर्फ जंगलिया (38) पुत्र स्व रनजीत सिंह का अपने सगे बड़े भाई से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार को पवन का बड़े भाई से जमकर विवाद हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद रात करीब आठ बजे बड़ा भाई तमंचा लेकर आया और पवन के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पवन जमीन पर गिर गया। घटना के बाद परिवार वाले घायल पवन को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन की एक साल पहले ही शादी हुई थी।


 सूचना पर थानाध्यक्ष रामवकील सिंह अस्पताल पहुंचे जहां से जानकारी कर गांव पहुंच गए। घटना के आरोपी को दबोचने के लिए कई जगह दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें