फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकों को लेकर तीन विधायकों के समर्थकों में विवाद, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पीडब्लूडी के ठेकों को लेकर बुधवार को जिले के विधायकों के समर्थकों में गोली चल गई। करोड़ों की सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक समर्थित ठेकेदारों ने हथियारों से लैस होकर पीडब्लूडी के निर्माण खंड कार्यालय में डेरा डाल दिया था। चर्चित विधायक के समर्थकों ने कार्यालय को अपने कब्जे ले लिया तो दूसरे विधायकों के समर्थकों ने विरोध कर दिया। इसी दौरान गोली भी चली। पीडब्लूडी के अधिकारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। पुलिस मूक दर्शक की तरह रही। बाद में तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के टेंडर लेकर आफिस बंद करा दिया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सीडी वन कार्यालय ने सड़क निर्माण के 65 कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। मंगलवार को टेंडर विक्रय की अंतिम तिथि थी। तीस करोड़ के ठेकों को लेकर जिले के तीन विधायकों की नजर है। वह ठेका अपने-अपने  चहेतों को दिलवाने को प्रयासरत थे।

 मंगलवार को तीनों के ही चहेते ठेकेदार हथियारों से लैस होकर एक्सईन कार्यालय पहुंच गए। एक चर्चित विधायक के परिवार के सदस्य ने कार्यालय पर कब्जा कर लिया। किसी को भी टेंडर बिकने नहीं दिए। इसको लेकर दूसरे विधायकों केे चहेते विफर गए। उन्होंने पहले एक्सईन का घेराव किया। नारेबाजी की। विधायकों के समर्थकों के वर्चस्व की जंग और पुरानी घटना से सीख लेते हएु पीडब्लूडी अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए। विधायकों के समर्थक ठेकेदारों में गाली गलौच होने लगी।
विज्ञापन


टेंडराें की इस जंग में एक विधायक के परिवार के सदस्य ने अपनी पिस्टल से फायर झोंक दिया। इससे आम ठेकेदार अपनी जान बचाकर भागने लगे। दूसरे विधायकों के समर्थक जवाबी हमले को डटे रहे। इसी बीच पुलिस पहंच गई हालांकि उसने कोई कार्रवाई की जगह आपसी सहमति से मामले को सुलझवाने का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो तीनों विधायकों ने आपसी सहमति से अपने-अपने क्षेत्र के टेंडर बांट लिए। बाकी ठेकेदार निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें