फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले बदले चार कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले एसएसपी आकाश कुलहरि द्वारा जिले में चार कोतवाल हटाए गए हैं, जबकि चार नयों को तैनाती दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दर्जन भर के करीब कोतवाल व उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर तैनाती दी गई है। जो कोतवाल हटाए गए हैं, उनमें अतरौली, गंगीरी, बरला व पालीमुकीमपुर शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राकेश कुमार को अतरौली और चुनाव सेल से अवधेश कुमार को गंगीरी का नया इंस्पेक्टर बनाया है। इसी तरह बन्नादेवी की मलखान सिंह चौकी पर तैनात एसआई अमरेश सिंह को बरला व सिविल लाइंस में तैनात सब इंस्पेक्टर सुधीर सिंह को पालीमुकीमपुर का नया एसओ बनाया है।
विज्ञापन


गंगीरी से हटाए गए गजराज सिंह को प्रभारी आईजीआरएस, बरला से हटाए गए उमेश कुमार को एसएसआई कोतवाली, पाली से हटाए गए राजीव कुमार को अतरौली में तैनात किया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर संजय जायसवाल को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर सहसवीर सिंह, संजीव त्यागी, रविंद्र दुबे, रफी परवेज, सुनील दत्त, अरुण कुमार, अनूप कुमार को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है।

सब इंस्पेक्टर साबिर अली को छर्रा से अतरौली, मयंक चौधरी को टप्पल से गांधीपार्क, अनिल कुमार को गंगीरी से गोंडा, बलराम सिंह को क्वार्सी से हरदुआगंज, रवि कुमार को गोंडा से गांधीपार्क, बलवीर सिंह को इगलास से गोरई, अमित मलिक को बरला से लोधा, पवन कुमार को बन्नादेवी से मलखान सिंह चौकी, समय सिंह को एसएसआई क्वार्सी से देहली गेट, अमित चौहान को पुलिस लाइन से एसएसआई क्वार्सी बनाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश तौमर को सासनी गेट, सुरेंद्र सिंह छर्रा, गजराज सिंह चंडौस, योेगेंद्र सिंह कस्बा जवां, महावीर सिंह मडराक, राकेश कुमार गांधीपार्क, कुसुम लता महिला थाना, संजीव कुमार गभाना, मदन सिंह खैर, राजू राणा अकराबाद में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें