फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश को आई दिल्ली पुलिस की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली के गफ्फार मार्केट से एक साल पुरानी मोबाइल चोरी की घटना में दबिश देने आई दिल्ली की पहाड़गंज पुलिस को यहां फजीहत झेलनी पड़ी। यह सब पुलिस की नासमझी या जरा सी लापरवाही के चलते हुआ। पुलिस ने यहां चोरी का मोबाइल चला रहे दो युवकों को दबोच लिया और समद रोड की उस दुकान पर भी पहुंच गई, जहां से इन युवकों ने चोरी का मोबाइल खरीदा था।

वहां दुकानदार के पक्ष में आई भीड़ ने जब टीम को घेरा तो टीम उसे नोटिस देकर वहां से हिरासत में लिए दोनों युवकों को लेकर भागने लगी। इस पर भीड़ पीछे भागी तो सामने से आते एसपी सिटी ने दिल्ली पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। बाद में सभी को थाने ले जाया गया, जहां तस्वीर साफ होने पर जीडी में लिखा पढ़ी करने के बाद ही टीम को जाने दिया गया।
विज्ञापन


माजरा इस तरह है कि करीब एक साल पहले गफ्फार मार्केट दिल्ली की किसी दुकान से 30 मोबाइल चोरी हुए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में अब आकर यह खुलासा हुआ कि इनमें से चोरी का एक मोबाइल यहां हरदुआगंज के सिद्ध मोहल्ला का युवक दानिश चला रहा है।

इस जानकारी पर पहाड़गंज पुलिस की टीम स्कार्पियो में सिविल में सवार होकर दानिश को पकड़ने पहुंच गई और उसे दोपहर में पकड़ लिया। जब उससे मोबाइल के बाबत पूछा तो उसने बताया कि यह मोबाइल उसने पांच माह पहले अपने परिचित रजा नगर क्वार्सी निवासी नदीम से खरीदा है।

इस पर शाहिद को लेकर दिल्ली पुलिस नदीम तक पहुंच गई और उसे भी पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि यह मोबाइल उसने समद रोड के सरदार की दुकान से 8 मार्च 2018 को खरीदा था और उसने बिल भी दिखाया। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर सरदार की दुकान पर पहुंच गई।

वहां सरदार से मोबाइल की खरीद के संबंध में बिल मांगा तो सरदार ने इसके लिए समय मांगा कि तुरंत बिल नहीं दिखा सकता। इस पर पुलिस ने आरोप मढ़ दिया कि तुमने ही दिल्ली से चोरी के मोबाइल खरीदे हैं। इस आरोप पर वहां दुकानदार के समर्थन में भीड़ आ गई और टीम को घेर लिया।

बाद में टीम उसे नोटिस देकर चलने लगी तो हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के परिजनों ने भी उन्हें छोड़ने की जिद की। मगर टीम ने उन्हें छोड़ने के बजाय गाड़ी में बैठा लिया और भागने लगी। इस पर पब्लिक उनके पीछे मैरिस रोड पर भागी। इसी बीच सामने से एसपी सिटी आ गए और उन्होंने भागती स्कार्पियो को रुकवा लिया।

सभी स्कार्पियो सवारों को सिविल लाइंस थाने भिजवा दिया। थाने पहुंचकर बात स्पष्ट हुई। इस पर एसपी सिटी ने दिल्ली पुलिस स्टाफ की इस बात पर जमकर क्लास ली कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को बिना संज्ञान लिए दबिश क्यों दी। अगर कुछ हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन


बाद में दिल्ली पुलिस ने यहां जीडी में तस्करा दर्ज किया। तब टीम वापस लौटी। एसएसआई सिविल लाइंस योगेश गौतम ने यहां तस्करा दर्ज कर टीम के वापस जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें