फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा कर युवती का पांच साल तक शारीरिक शोषण

विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
नैनीताल। शादी का वादा का एक युवक नगर की युवती से पांच साल तक दुराचार करता रहा। युवती शादी करने एसडीएम कोर्ट पहुंची तो युवक दिल्ली भाग गया। युवक के शादी से मुकरने से नाराज युवती ने तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

नगर की युवती की ओर से तल्लीताल थाने में दी तहरीर में बताया गया कि नगर का ही सुनील सिंह पटवाल शादी का वादा करके उसका पांच साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। 13 अक्तूबर 2017 को उसने शादी करने के लिए आवेदन किया, लेकिन जब शादी का समय आया तो वह दिल्ली भाग गया। 16 जनवरी को युवक ने मंदिर में शादी करने का वादा किया, लेकिन इस बार भी वह नहीं आया। ऐसे में उसने तल्लीताल थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज करवा दिया। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।
विज्ञापन


शादी का वादा कर युवती का पांच साल तक शारीरिक शोषण
शादी के लिए इंतजार करती रही युवती और युवक हो गया फरार
तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें