फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीन की मौजूदगी में छात्र नेता नबील ने शिक्षक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव नबील उस्मानी ने डीन की मौजूदगी में विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एहतेशामउद्दीन अहमद को धमकी दी। यह आरोप डॉ. एहतेशामउद्दीन ने प्रॉक्टर से की है। शिकायत पत्र को स्वयं डीन ने प्रॉक्टर के पास फारवर्ड किया है।

विधि विभाग के एक फेल छात्र की पैरवी करने नबील उस्मानी पहुंचे थे। आरोप है कि पहले डॉ. एहतेशाम के कमरे में गए। जब वह वहां नहीं मिले तो ढूढ़ते हुए डीन के आफिस में पहुंच गए और चिल्लाकर कहा कि एहतेशाम कौन है, जल्दी बुलाओ।
विज्ञापन


उन्होंने एक छात्र को फेल कर दिया है। आरोप है कि इस क्रम में छात्र नेता नबील ने धमकी भी दी। डीन के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप नबील उस्मानी पर लगा है। वह धमकी देते हुए चले गए कि यदि फेल छात्र को पास नहीं किया गया तो ठीक नहीं होगा।

इस संबंध में छात्र नेता नबील उस्मानी का कहना है कि एक लड़का फेल हो गया था तो मिलने गया था। मैं यह जानना चाहता था कि आखिर एक लड़का सभी पेपर में पास है। बार-बार एक ही पेपर में क्यों फेल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्भावना से डॉ. एहतेशामउद्दीन लड़के को फेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने धमकी देने से इंकार किया और कहा कि मैने यह बात कही थी कि मैं दूसरे लेवल से देख लूंगा। इसके पीछे आशय यह था कि इस संबंध में मैं वीसी, कंट्रोलर या दूसरे अधिकारियों से बात करूंगा। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने शिकायत की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें