फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा काटा।

मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत किया और कहा कि अगर कोई शिकायत है तो लिखित में दें। फिलहाल तहरीर दे दी गई है और पुलिस जांच की बात कह रही है। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के कस्बा खुर्जा में शिकारपुर रोड बगराया में रहने वाले ललित कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया (25) को पांच दिन पहले नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। गत दिनों गुड़िया ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

बच्चों को जन्म देने के बाद गुड़िया सामान्य थी। लेकिन बाद में उसकी तबियत खराब हो गई। मंगलवार की रात को उसकी हालत और बिगड़ गई। डाक्टरों ने उपचार किया लेकिन इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पहले अस्पताल प्रशासन ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

अस्पताल प्रशासन का कहना था कि प्रसव के बाद महिला में खून की कमी हुई। उसके उपचार में पूरी सावधानी बरती गई। परिजनों का आरोप था कि उपचार में लापरवाही की गई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर कोई शिकायत है तो लिखित में दें। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें