फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की शराब का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते की शराब की अवैध तस्करी और जमाखोरी शुरू हो गई है। बुधवार तड़के गभाना टोल प्लाजा पर पुलिस ने देसी शराब की 920 पेटियों से भरा हरियाणा का एक कैंटर पकड़ा। कैंटर में कंबलों की आड़ में शराब की पेटियां छुुपाकर रखीं गईं थीं। पुलिस के अनुसार शराब को अरुणाचल प्रदेश से एटा और बिहार के जिला सासाराम में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि कैंटर मालिक भागने में सफल हो गया। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर शराब का जखीरा पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गभाना टोल पर सुबह लगभग 5 बजे गभाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मुखबिर ने शराब से लदा कैंटर उस ओर आने की सूचना दी। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने हरियाणा के कैंटर को पकड़ा, जिससे देसी शराब की 920 पेटियां पकड़ी गई हैं। इन पेटियों में 44160 शराब की बोतल थीं। अरुणाचल प्रदेश से इस शराब को अलीगढ़ के रास्ते होते हुए एटा और बिहार के सासाराम जिले में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। कैंटर को फारूख अली पुत्र महरुद्दीन निवासी सवगामाड़ी, छपरौली, बागपत चला रहा था
विज्ञापन


फारूख को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा किया। हालांकि उसका कैंटर मालिक सद्दाम पुत्र मामन निवासी गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा भाग गया। उसकी तलाश भी जारी है। इस सफलता पर टीम को दस हजार के इनाम की घोषणा की गई। इस मौके पर सीओ गभाना संजीव दीक्षित, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कंबलों की आड़ में छिपा रखी थी शराब
कैंटर में शराब का जखीरा कंबलों के 17 बंडलों की आड़ के पीछे छिपाकर रखा गया था। इस शराब की सप्लाई के पीछे पुलिस किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ मान रही है। पुलिस के अनुसार यह गैंग काफी शातिर है और जिस प्रकार से यह कंबलों के पीछे शराब की पेटियां छिपाकर सप्लाई करने की तरकीब निकाली है, इससे साफ है कि यह गिरोह लगातार इस प्रकार की अवैध तस्करी को अंजाम दे रहा है। फिलहाल इस गिरोह के तार खंगाले जा रहे हैं।

शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम
थाना गभाना इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसआई भूदेव प्रसाद, एसआई अनुज कुमार, एसआई अरविंद सिंह, नरेशचंद, रक्षपाल सिंह, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें