फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी, एसपी और सीओ सहित 14 अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
एसएसपी, एसपी और सीओ सहित 14 अधिकारी
90 शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लेंगे रोजाना
सबहेड...
त्वरित गति से शिकायत निस्तारण के लिए कवायद, 500 शिकायतें रोजाना आ रही है पुलिस के पास
शिकायतें
1-डायल-100 में 200 शिकायतें आ रही हैं
2-आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 60 शिकायतें
3-थानावार, सीओ, एसपी और एसएसपी के दफ्तर में 250
4-14 अधिकारी पांच पांच शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जानेंगे
5-निस्तारण समीक्षा रिपोर्ट के प्रतिशत के आधार पर होगी कार्रवाई

अभिषेक शर्मा
अलीगढ़। पुलिस विभाग में रोजाना आमजन की 500 शिकायतें आने का औसत है। जिसमें डायल-100, आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, थानों में पहुंचने वाली शिकायतें, ट्रैफिक पुलिस की शिकायतें, संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस, पुलिस अधिकारियों के दफ्तर और कलक्ट्रेट में आने वाली फरियादें हैं। एसएसपी अजय साहनी ने इन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की नई व्यवस्था बनाई है। जिसमें एसएसपी, चार एडिश्नल एसपी और नौ सीओ हर कार्यदिवस में कम से कम पांच शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात करेंगे और शिकायत निस्तारण की हकीकत जानेंगे। इस तरह से जिले के 14 अधिकारी लगभग 90 शिकायतों की हकीकत जानेंगे और निस्तारित करने वाले संबंधित पुलिस कर्मी की रिपोर्ट तैयार करेंगे। निस्तारण करने की गुणवत्ता के आधार पर एक रिपोर्ट बनेगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---------------
बयान---
मैं स्वयं, चार एडिश्नल एसपी और नौ सीओ। इस तरह से 14 अधिकारी रोजाना पांच पांच शिकायतों के आधार 90 शिकायतों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा में खराब गुणवत्ता वाले निस्तारणों से संबंधित पुलिसकर्मियों पर सीधी और सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार साहनी, एसएसपी।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें