फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में युवक की ‘हत्या’ सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के भुजपुरा ठाकुर वाली गली इलाके के एक युवक की आगरा रोड के स्वीमिंग पूल में नहाते समय मौत को परिवार ने डूबने से मौत नहीं माना है। मौत के छह दिन बाद स्वीमिंग पूल के सीसीटीवी देखने के बाद इसे हत्या करार दिया है और साथियों व रिश्तेदार युवक पर इस हत्या का आरोप मढ़ते हुए थाना पुलिस व एसएसपी के यहां शिकायत दी है।

पीड़ित अब्दुल कदीर निवासी भुजपुरा ठाकुर वाली गली कोतवाली का कहना है कि 6 मई को उसकी बहन व उसके बच्चे मेरठ से उसके घर आए। यहां नाश्ता आदि करने के बाद बहन का बेटा उसके 20 वर्षीय बेटे फरहान को आगरा रोड के स्वीमिंग पूल में नहाने की बात कहकर बुला ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे उसकी लाश रिक्शे में लादकर आया। यहां आकर बोला कि डूबने से मौत हो गई है। हालांकि उसके चेहरे पर खरोंच भी थी, मगर उस समय यह बात मान ली गई। बेटे की लाश देख पूरे परिवार के पैरों-तले जमीन खिसक गई। बाद में बहन के बेटे की बात को सुनकर शव को शाम को ही दफन करा दिया गया। इसके बाद बहन व उसके बच्चे मेरठ चले गए।
विज्ञापन


अब 9 मई को अब्दुल कदीर अपने अन्य परिजनों संग स्वीमिंग पूल का सीसीटीवी देखने गए। वहां सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि घटना के वक्त अब्दुल कदीर की बहन का बेटा व कुछ अन्य युवक स्वीमिंग पूल में पीट रहे हैं और उसे वहीं पीटकर व डुबोकर मारा गया है। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत देने के साथ-साथ शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पर भी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में जानकारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें