फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दो युवकों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जहरखुरानों ने शुक्रवार रात को दो अलग-अलग रोडवेज बसों में दो युवकों को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। हाथरस के सिकंदराराऊ के युवक से 10 हजार और जिला फतेहपुर के युवक से पांच हजार रुपये और सामान, मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला फतेहपुर के हुसैनगंज निवासी वीरेंद्र कुमार दीक्षित पुत्र सुनीत कुमार दीक्षित मेरठ में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार शाम को वह मेरठ से अलीगढ़ आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन


वीरेंद्र के अनुसार बस में बगल की सीट पर बैठे एक यात्री ने उसे चाय और बिस्किट खाने के लिए बोला। उसने चाय संग बिस्किट खा लिए।

इसके थोड़ी ही देर बाद नींद आ गई। वीरेंद्र के अनुसार नींद खुलने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया। गांधी पार्क चौकी प्रभारी के अनुसार युवक बस में बेहोशी की हालत में मिला था। उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, दूसरे मामले में हाथरस के सिकंदराराऊ के मोहल्ला शाहबुद्दीन निवासी शाहरुख पुत्र निमी खान भी बस में बेहोशी की हालत में मिला। पूछताछ में पता लगा कि वह मुजफ्फरनगर स्थित एक बर्फखाने में काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को वह मुजफ्फनगर से बस में अलीगढ़ आने को सवार हुआ था। रास्ते मेें जहरखुरानों ने उसे भी अपना शिकार बना लिया। वीरेंद्र से जहरखुरान पांच हजार रुपये, मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग ले गए।

वहीं, शाहरुख से पांच हजार रुपये, कपड़ों का बैग और मोबाइल ले गए। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। जहरखुरानों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें