फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र तमंचे सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के गंदा नाले का पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में से एक के पास तमंचा मिला। छात्र शहर के एक कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

मडराक थाना इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान यतेंद्र वाल्मीकि पुत्र मंगल सिंह निवासी जयगंज, विशाल पुत्र जितेंद्र पंडित निवासी खिरनी गेट और रिषभ वार्ष्णेय पुत्र हरिओम वार्ष्णेय निवासी कृष्णापुरी मठिया के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


रिषभ शहर के एक प्राइवेट कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बाकी दो भी छात्र हैं। वाकये के अनुसार पुलिस दिन में गंदा नाला के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यह तीनों युवक कालेज यूनिफार्म में पैदल आए।
विज्ञापन


इनके कंधों पर बैग लटक रहा था। पुलिस को देख यह तेजी से चलने लगे। शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली गई। इसमें रिषभ के बैग से तमंचा बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें