न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
सोहराबगेट डिपो के अक्षम चालक द्वारा अलीगढ़ डिपो के परिचालक के साथ की गई मारपीट के विरोध में शनिवार को रोडवेज के कर्मचारियों ने सूतमील चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर कर्मचारी शांत हुए।
शुक्रवार को संविदा परिचालक अशोक के साथ सोहराबगेट बस अड्डे पर अक्षम चालक ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह जब अन्य चालकों को पता चली तो उनमें आक्रोश फैल गया।
रोडवेज के कर्मचारी बड़ी संख्या में सूतमील चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसएम आरके यादव मौके पर पहुंच गए। एसएम ने कर्मचारियों की समस्या को सुना और मारपीट करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारी शांत हुए।