क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
देहलीगेट पुलिस ने घरों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8850 रुपये, चांदी के जेवरात व कपड़े बरामद हुए हैं।
देहलीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना गोंडा रोड से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चोरों के कब्जे से 8850 रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी जींस व दो टीशर्ट बरामद की हैं।
पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोरों ने अपने नाम गांधी पुत्र शंकर निवासी बारह किला झोपड़ी ऊपरकोट, बलराम पुत्र सियाराम निवासी बारह किला झोपड़ी, मुकेश पुत्र कन्हैया निवासी मंजूरगढ़ी थाना क्वार्सी, किशन पुत्र कैलाश निवासी बारह किला झोपड़ी बताया।
चोरी की बाइक सहित दबोचा
थाना देहलीगेट पुलिस ने खलील पुत्र खालिद निवासी महमूद नगर थाना देहलीगेट, को चोरी की एक बाइक हीरो स्प्लेंडर प्रो सहित टॉवर वाली गली के सामने से गिरफ्तार किया गया। खलील की काफी समय से तलाश चल रही थी। उसके विषय में चोरी के वाहन रखने की पुलिस को सूचना थी।