न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। यूरिया, खाद विक्रेता किसानों को ठग रहे हैं। एमआरपी से अधिक कीमत पर उन्हें यूरिया खाद बेची जा रही हैं। ऐसी ही एक शिकायत एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर की गई है, जिसमें शिकायत कर्ता ने एक दुकानदार पर यूरिया खाद के कट्टे के दाम उस पर अंकित एमआरपी से अधिक लेने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने इस मामले में जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है।
गांव नगला मोहन कुरसंडा निवासी हरीशंकर चौधरी ने शिकायती पत्र में कहा कि उसने पांच दिसंबर को आगरा गेट सादाबाद स्थित एक दुकान से यूरिया खाद खरीदा। दुकानदार ने यूरिया के कट्टे के दाम 330 रूपये बताए। इसी दुकान पर उसके गांव का एक व्यक्ति काम करता है, जब इस व्यक्ति से सिफारिश कराई तो दुकानदार ने कट्टे पर पांच रूपये कम कर दिए और उसे दो कट्टे 325 रुपये के हिसाब से दिए।
जब वह यूरिया खाद के कट्टों को घर लेकर पहुंचा तो उसने देखा की कट्टों पर यूरिया खाद के एक कट्टे की कीमत 299.50 रुपये अंकित है। जब इसकी शिकायत उसने दुकानदार से फ ोन पर की तो दुकानदार ने कहा कि इतने में ही मिलेगा, अन्यथा वापस कर जाओ, जहां शिकायत करनी हैं वहां कर दो।