फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ई-टिकट बनाने के धंधे पर रेलवे पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की टीम ने कोयले वाली गली स्थित एक मकान में चल रही टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान पर छापा मार कर 12 ई-टिकट बरामद किये, जो पर्सनल आईडी पर बनाए गए थे। मौके से संचालक तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने एक कर्मचारी को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा के नेतृत्व में आरपीएफ क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर आरके कौशिक ने छापा मारने के बाद बताया कि कोयले वाली गली स्थित एसके टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से पवन वार्ष्णेय का काम है। दुकान के ऊपर उसका मकान भी है।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ पवन की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान संचालक पवन तो फरार हो गया, जबकि ई-टिकट बना रहे जयगंज निवासी ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से करीब 12 ई-टिकट बरामद हुई हैं, जो पर्सनल आईडी पर बनाए गए थे। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये से ज्यादा थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ ऐसे दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं जिससे स्पष्ट हो रहा था कि पूर्व में करीब 200 टिकट वह बना चुका है। जिसकी कीमत जोड़ी जा रही है। अंदाजन मामला दो लाख से अधिक का नजर आ रहा है। आरोपी ज्ञानेश से टीम पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें