फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए किए गए अपहरण में युवक का कोई पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। हाथरस में तालाब चौराहे से अपहरण किए गए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं है। पुलिस इस मामले को लेकर माथापच्ची कर रही है। बताते हैं कि युवक के भाई पर फोन पर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

दरअसल, ग्राम तिलौठी निवासी अरविंद पुत्र सुरेशचंद्र सोमवार की सुबह मथुरा जाने के लिए अपने छोटे भाई राजा के साथ सासनी आया था। मथुरा जाने के लिए वह टेंपो में बैठकर हाथरस पहुंचा। हाथरस में तालाब चौराहे खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान कुछ स्कॉर्पियो सवार उसे गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। जब वह मथुरा नहीं पहुंचा तो परिजनोें को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद का एक भाई दिल्ली में रहता है। ग्रामीणों ने अरविंद की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं बताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके पास अरविंद के फोन से ही रिहाई के बदले दो लाख रुपये की मांग की गई। इसकी जानकारी अरविंद के पिता ने पुलिस को दी है। अरविंद भागवत कथा में संगीत वादन का काम करता है। सोमवार की सुबह वह भागवत कथा के लिए हाथरस होकर मथुरा के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें