फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश मैनेजमेंट कंपनी के लूट कांड में आरोपी ने सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रेडियेंट स्टार कैश मैनेजमेंट सर्विस के एजेंट से 9.11 लाख रुपये की लूट में शामिल फरार चल रहे 20 हजार के तीन इनामी इगलास के रहने वाले पंकज ने अदालत में सरेंडर कर दिया। अब दो अन्य बदमाश फरार चल रहे हैं जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों ने अपनी साथियों की लोकेशन और नाम भी उजागर कर दिए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही की। चार नवंबर को महानगर के क्वार्सी बाईपास के पास स्वर्ण जयंती (विस्तार योजना) कॉलोनी में देर शाम रेडियेंट स्टार कैश मैनेजमेंट सर्विस के एजेंट से 9.11 लाख रुपये की लूट हुई थी। यह लूट कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही कराई थी। इस तथ्य के उजागर होने के बाद पुलिस इन बदमाशों के पीछे लगी है। शुक्रवार को लूट में शामिल लव चौहान उर्फ गब्बर पुत्र नेपाल सिंह निवासी गांव बहत जसराना फिरोजाबाद को तड़के करीब सवा चार बजे महेशपुर फाटक के पास घेराबंदी कर पकड़ा था। मुठभेड़ में इसके पैर में गोली लगी थी। जबकि इसका एक साथी भागने में सफल रहा। बाद में इसकी निशानदेही पर पुलिस ने सचिन व उसके साथी मोहित निवासी निधिवन कॉलोनी क्वार्सी को भी दबोच लिया था। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें