फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड नंबर-11 की इंचार्ज यासमीन बी खान के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें वहीं भर्ती करना पड़ गया।

यासमीन के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे वार्ड में भर्ती बच्चे के पिता बेड पर सो रहे थे। मैंने उनसे कहा कि बेड तीमारदारों के आराम करने के लिए नहीं है। वह बेंच पर बैठ जाएं। यह कहकर राउंड पर चली गई। लौटने पर देखा कि वह बेड पर आराम कर रहे हैं। मैंने फिर उनसे कहा कि बेंच पर बैठ जाएं। इसके बाद शोर मचाने लगे। उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी करने लगे। मेरे साथ धक्का-मुक्का भी की। सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत कराया। दोपहर करीब तीन बजे छात्र नेता कुछ छात्रों के साथ आकर शिकायत करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी। इस हादसे से उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें