फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मिट्टी की मूर्ति एवं दीपक की बिक्री में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर भवन में चल रहे दीपावली मेला-विकास दीपोत्सव में मिट्टी की मूर्ति एवं दीपक आदि की बिक्री में इजाफा हो रहा है। सोमवार और मंगलवार को ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। केशवपुर, गडराना निवासी महेशचंद्र मेला में स्टाल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली नजदीक आने पर बिक्री में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

त्योहार के एक-दो दिन पहले ज्यादा बिक्री होती है। स्टाल पर मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, दीपक एवं रंगों से सजाए गए दीपक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 30 रुपये से 200 रुपये के बीच है। उनका कहना है कि सरकार के प्रयास से मिट्टी से निर्मित सामान के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर रोक लगने के बाद मिट्टी के कुल्हड़ एवं अन्य सामानों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। महेशचंद्र ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मिट्टी मिलने में दिक्कत हो रही है। दूर से मंगाने पर खर्च अधिक आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी जगह मिट्टी है। गांव में पट्टे नहीं होने पर कारीगरों को दूर से मिट्टी लानी पड़ती है। एक बुग्गी मिट्टी में 400 से 600 रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें