फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शहर में 28 व अतरौली में 35 राउंड में पूरी होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। धनीपुर मंडी में मतगणना के लिए विधानसभावार काउंटर बनाए जा रहे हैं। सबसे पहला परिणाम 28 राउंड के बाद शहर विधानसभा का आएगा। अतरौली विधानसभा का परिणाम 35 राउंड के बाद मिलेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3134 बूथ हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 478 बूथ हैं। यहां 35 राउंड में मतगणना पूरी होगी। सबसे कम शहर विधानसभा क्षेत्र में 391 बूथ हैं। यहां 28 राउंड में वोटों की गिनती होगी। खैर के 455 बूथों के लिए 33, बरौली के 446 बूथों के लिए 32, छर्रा के 447 बूथों के लिए 32, कोल के 425 बूथों के लिए 31 व इगलास विधानसभा क्षेत्र के 375 बूथों के लिए 34 की राउंड मतगणना होगी।
उन्होंने बताया कि सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 98 मतगणना टेबल लगेंगी। खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबल लगेंगी। एक-एक टेबल आरओ की होगी। मतदान व बूथों के हिसाब से मतगणना राउंड भी तय हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 10 बजे तक चुनाव का पहला रुझान सामने आ सकेगा। दोपहर बाद तक सातों सीटों पर जीत-हार की तस्वीर साफ होने लग जाएगी। बताया कि ईवीएम खुलने से पहले डाक मतपत्र व सर्विस मतपत्रों की गिनती होगी। इस बार बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों को पोस्टल बैलेट के जरिए घर से मतदान करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें