फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Mon, 22 Nov 2021 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बसंल, जिलाध्यक्ष संतोष व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस हरियाणा के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों की पद यात्रा चंदनिया क्षेत्र में निकाली गई। पदयात्रा चंदनिया स्थित मरघट से शुरू होकर चंदनिया बेगम बाग होकर विष्णुपुरी में समाप्त हुई।
विज्ञापन

चंदनिया में नुक्कड़ सभा में विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में महंगाई चरम पर है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें इस ज्वलंत समस्या से आंखें मूंदकर अपना सारा ध्यान राजनीतिक वर्चस्व बढ़ाए जाने के लिए केंद्रित किए हुए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस रूही खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, बेबी जॉन, कमलेश देवी, डॉ. शेरपाल सविता, कैलाश बाल्मीकि, रिषभ गर्ग, अलोक गुप्ता, पूरनचंद देशमुख, सौरभ ठाकुर, मुकेश लोधी, मोहित बंसल, बिहारीलाल सैनी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें