फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने टिकट के आवेदकों के साथ की बैठक

Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक चौधरी मतीन अहमद ने टिकट के आवेदकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही शहर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ पर पांच-पांच यूथ व दो महिला का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बूथ मजबूत हो जाएंगे तो कांग्रेस को कोई भी ताकत चुनाव नहीं हरा सकती है। कहा कि पांच बार दिल्ली से विधायक रहे हैं। हमेशा बूथ स्तर पर काम करके पांच चुनाव जीते हैं। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने आवेदकों से पूरे शहर में बैनर पोस्टर के साथ-साथ घर-घर जाकर प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र एवं शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र बंटवाने की अपील की।



इसके बाद कांग्रेसियों ने महिला कांग्रेस सदस्याओं के साथ रेलवे रोड पर रैली निकाली और महिला घोषणा पत्र एवं प्रतिज्ञापत्र बांटे। इस मौके पर शेर पाल सिंह सविता, सीपी गौतम, बीरी सिंह बंजारा, महिला कांग्रेस शहर विधानसभा आवेदक रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा, पुष्पा देवी, विद्या देवी, चंद्रवती, सुनीता वर्मा, कुसुम देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें