फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक 23 तक ले सकेंगे खाद्यान्न

Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मिलने वाले खाद्यान्न के वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है। डीएसओ राजेश सैनी ने बताया कि कार्डधारक लाभार्थियों को खाद्यान्न एवं निशुल्क आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना व रिफाइंड ऑयल के शत-प्रतिशत कार्डधारकों में वितरण कराने के उद्देश्य से तिथि को 23 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि पोर्टेबिलिटी योजना के जरिए जो उपभोक्ता मूल दुकान की बजाए किसी संबद्ध दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की कि वे निर्धारित तारीख तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न प्राप्त कर लें।   संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें