फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोल्ड स्टोर मालिक निकला कोरोना संक्रमित, पुलिस ने हरदुआगंज बाजार कराया बंद

Sat, 16 May 2020 04:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तालानगरी की मशहूर ग्लूकोज बनाने वाली कंपनी के पार्टनर और कोल्ड स्टोर मालिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। शुक्रवार को बुखार होने पर वह खुद हॉस्पिटल गए जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि यह कोरोना पॉजिटिव हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खुद थाना पुलिस को सूचना दी, इसके बाद हरदुआगंज का बाजार बंद करा दिया गया है। परिवारीजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके पैतृक आवास को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है।

कारोबारी करीब 7 माह से अलीगढ़ में अतरौली अड्डा गुलजार नगर में रह रहे थे, लेकिन उनके माता पिता व भाई आदि कस्बे में ही रह रहे हैं। उनका यहां रोजाना आना जाना लगा रहता था इसी कारण उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिजनों को भी क्वारन्टीन किया गया है। 
विज्ञापन


इधर गुलजार नगर में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उनके करीबी कारोबारियों में हड़कंप मचा गया है। इधर डीएम चंद्रभूषण सिंह के अनुसार परिवार से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें