फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच मथुरा में शुरू होने से जेएन मेडिकल कॉलेज पर लोड हुआ कम

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए आने वाले सैंपल का भार अब कुछ कम हो गया है। नोएडा के बाद अब मथुरा में भी जांच की सुविधा शुरू हो जाने से मेडिकल कॉलेज में लंबित पड़े सैंपल अब तेजी से जांच की प्रक्रिया में आ गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अलीगढ़, कासगंज, एटा आदि आसपास के जनपदों के कोविड-19 सैंपल जांच के लिए आ रहे थे। नोएडा में जांच की सुविधा शुरू हो जाने से वहां के सैंपल वहीं जांचे जाने लगे। लेकिन अब मथुरा में भी जांच की सुविधा शुरू हो गई है। मथुरा में आसपास के जिलों के सैंपल भी जांच के लिए जाएंगे। इससे जेएन मेडिकल कॉलेज पर सैंपल जांच का भार कम हो गया है। उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक आए सैंपल की संख्या 8856 पहुंच गई है। इसमें शुक्रवार को 14 मामले पॉजिटिव पाए गए, जिसमें एक हाथरस का था और अन्य अलीगढ़ के थे। शुक्रवार को कुल 246 सैंपल की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें