फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांडः छावनी में तब्दील हुआ टप्पल, इंटरनेट सेवा भी बंद

Mon, 10 Jun 2019 09:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ कांड की गूंज होने और हालात नाजुक होने के बाद टप्पल थाने के सर्किल खैर के सीओ को हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तबादले का आदेश आधी रात के बाद जारी हुआ है। वहीं एक दर्जन लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार रात 12 बजे तक के लिए खैर तहसील की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सर्किल खैर के सीओ पंकज श्रीवास्तव को हटा कर अतरौली भेजा गया है और सीओ सिटी द्वितीय संजीव दीक्षित को खैर का नया सीओ बनाया गया है। अतरौली से प्रशांत सिंह को शहर में लाया गया है। 

बता दें कि ढाई साल की मासूम की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पर हुए नौ जून को टप्पल में महापंचायत/महाप्रदर्शन के एलान के चलते रविवार को सुबह से ही समूचा कस्बा टप्पल छावनी बना रहा। सुबह से ही यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। 
विज्ञापन


उसी बीच टप्पल में बच्ची के परिवार से मिलने आ रही साध्वी प्राची को यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर इंटरचेंज पर जब रोका गया तो उन्होंने मीडिया से कहा कि जहां एक विशेष समुदाय के लोग रहते हैं, वहीं बच्चियों व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं और अपराध का ग्राफ अधिक है। 

टप्पल के दुष्कर्मियों को चौबीस घंटे में फांसी की सजा दी जाए नहीं तो पेट्रोल छिड़ककर सरेआम जला दिया जाए। अपराधियों की भांति दुष्कर्मियों का भी चौबीस घंटे में एनकाउंटर कर इनमें दहशत पैदा की जाए। देश की जनता में उबाल है। पीड़ित को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए।

हालात को लेकर एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि, सोशल मीडिया पर चल रही सूचना के चलते हमने एहतियातन सुरक्षा के इंतजाम रखे थे। कहीं प्रदर्शन की आड़ में कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने में कामयाब न हो जाए। मगर सब कुछ सामान्य रहा है। कुछ लोग बच्ची के घर पहुंच हंगामा कर रहे थे। उन्हें वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें