फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज अलीगढ़ में, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Wed, 08 Sep 2021 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आज राजकीय हेलिकॉप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल लोधा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री। जिले के प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, स्थलीय निरीक्षण किया। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री करेंगे राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास 
 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री/गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल व डिफेंस कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलिकॉप्टर से सीधे लोधा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में अलीगढ़ व आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही मंडलीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों से संबंधित बैठक करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि कानून एवं सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनके ड्यूटी प्वाइंट भी तय कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के रूट चार्ट के अनुसार ट्रैफिक एवं यातायात की व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अफसरों ने दी तैयारियों की जानकारी 
मंगलवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम स्थल लोधा एवं डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंत्री को तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्य पंडाल, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, मीडिया स्थल, वीवीआईपी दीर्घा, स्विस कॉटेज, प्रवेश एवं निकासी द्वार आदि के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर, विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, संजीव राजा, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, एमएलसी श्रीश चंद्र शर्मा, आरपी सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ठा. गोपाल सिंह, पूनम बजाज, मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम डीपी पाल, एसपी श्वेताभ पांडे, शुभम पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसडीएम खैर अंजनि कुमार सिंह, एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे - कालीदास मार्ग लखनऊ से रवाना
- दोपहर 12.25 बजे - राजकीय हेलिकॉप्टर से ग्राम लोधा, अतरौली हेलीपैड पर पहुंचेंगे
- दोपहर 12.25 से 12.45 बजे - प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे
- दोपहर 12.45 बजे - लोधा से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे
- दोपहर 12.55 बजे - 38वीं वाहिनी पीएसी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे
- दोपहर 12.55 बजे - कार से सर्किट हाउस रवाना होंगे
- दोपहर 01 से 2.30 बजे तक- अलीगढ़ व आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
- दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक - आरक्षित समय
- दोपहर 3 बजे से चार बजे तक - अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अफसरों के साथ बैठक करेंगे
- सायं 4 बजे - सर्किट हाउस से रवाना होंगे
- सायं 4.05 बजे - 38वीं वाहिनी पीएसी पहुंचेंगे
- सायं 4.10 बजे - हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे 

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए आगमन स्थल को तीन जोन में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम प्रशासन डीपी पाल को जोन एक का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में ग्राम लोधा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम खैर, एसडीएम इगलास व तहसीलदार इगलास की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम लोधा में हेलीपैड पर क्रू मेंबर्स की व्यवस्था के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार खैर की ड्यूटी रहेगी। 38वीं वाहिनी पीएसी के हेलीपैड पर क्रू मेंबर्स की व्यवस्था के लिए बने जोन 2 के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम अतरौली पंकज कुमार होंगे। उनके साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार अतरौली तैनात रहेंगी। जोन 3 यानी सर्किट हाउस के जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम न्यायिक राकेश पटेल होंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में उप जिला मजिस्ट्रेट कोल, एसडीएम गभाना, तहसीलदार कोल व डीएसओ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें