फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुख्य सचिव ने पीएम के कार्यक्रम की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर का कार्यक्रम तय हो गया है। वह जिले में दोपहर 12 से एक बजे तक तकरीबन एक घंटे रहेंगे। सोमवार को मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर उच्चाधिकारियों को दायित्व निर्वहन का पाठ पढ़ाया। अब तक की तैयारियों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जुड़े थे। उनके साथ अपर मुख्य सचिव गृृह अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग मौजूद थीं। इधर, अलीगढ़ एनआईसी कक्ष में प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण, मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, रजिस्ट्रार आगरा विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मुख्य सचिव को बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री यहां पर डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर-अलीगढ़ नोड एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। सरकार उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए कटिबद्ध है। पहले से ही तालीम के क्षेत्र में मशहूर अलीगढ़ में एक नया राज्य विश्वविद्यालय अहम कड़ी साबित होगा। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने अलीगढ़ से कार्यक्रम स्थल की दूरी, लोगों के आने-जाने की व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, संपर्क मार्ग, पार्किंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं एसएसपी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी को जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें