फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हाथी का साथ छोड़ थामा हाथ का साथ, चारू केन हुईं कांग्रेसी, खैर से करेंगी उपचुनाव में दावेदारी

Sat, 05 Oct 2024 09:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहीं चारू केन को 65,302 मत मिले थे। चारू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वह उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी करेंगी।
विज्ञापन
चारु केन के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया आदि - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित होने से पहले बसपा को झटका लगा है। 2022 में खैर विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहीं चारू केन ने 5 अक्टूबर को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने के बाद चारू केन ने बताया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नारी न्याय के नारे से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जो शर्म और चिंता की बात है। महिलाओं को काम के हिसाब से समान वेतन भी नहीं मिल रहा। कांग्रेस ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है।

चारू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। वह उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी करेंगी। चारू केन के साथ युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया, कार्तिक चौधरी, रजनी चौधरी, सुधा शर्मा, रेखा सिंह, चंपा चौधरी, भुवनेंद्र सिंह चौधरी, रमेश चंद प्रधान प्रेमपुर, पूरन सिंह भूरगढ़ी, कपिल मालान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चारू को मिले थे 65 हजार से अधिक मत
खैर विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहीं चारू केन को 65,302 मत मिले थे। खैर विधानसभा क्षेत्र रालोद का गढ़ माना जाता है। यहां पर रालोद के प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 41,644 मत पाकर तीसरे नंबर पर थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारू केन के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी का फायदा मिल सकता है। जाट, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के गठजोड़ से कांग्रेस भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें