फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: 1 से 3 मार्च तक बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Thu, 29 Feb 2024 07:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम के प्रभाव से प्रदेश में 3 मार्च तक तड़ित झंझावात एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं एवं कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
बदलेगा मौसम - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ एवं आसापास के जिलों में 1 से 3 मार्च के दौरान तड़ित झंझावत या मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। एडीएम वित्त-राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी आपदा मीनू राणा ने मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी की जानकारी देते हुए बताया कि इस मौसम के प्रभाव से प्रदेश में 3 मार्च तक तड़ित झंझावात एवं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं एवं कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि झोंकेदार हवाओं, ओलावृष्टि अंधड़, आंधी-तूफान से बागवानी एवं खड़ी फसलों के साथ ही जर्जर इमारतों, कच्चे घरों एवं झोपड़ियों को क्षति पहुंचने की संभावना है। मध्यम बारिश की स्थिति में सड़कों पर फिसलन एवं टूटी सड़कों पर पानी भरने की संभावना रहती है। ओलावृष्टि से खुले में लोगों एवं पशुओं को चोट लगने की संभावना रहती है। 

उन्होंने कहा कि घर के अंदर रहे, खिडकियां, दरवाजे बंद रखें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। पेड़ों के नीचे, टिन या मेटल शेड के नीचे आश्रय न लें, इससे अच्छा खुले में रहना है। बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें