जनपद अलीगढ़ में महिलाओं और दलितों के साथ हो रही घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हो गई है। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि जिले में अपराधी बेलगाम हैं। भयमुक्त वातावरण की बात करके सरकार में आने वाली भाजपा ने प्रदेश का वातावरण भययुक्त बना दिया है। इससे बसपा में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह का मानना है कि जनपद अलीगढ़ में बेटियां की अस्मत से लगातार खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन घटना को गंभीरता से लेने और अपराधियों को सजा दिलाने की बजाय टालने में लगा रहता है। जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधी लगातार बेटियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इन सभी घटनाओं पर अब बसपा फिर से ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित करके प्रशासन को चेताने का काम करेग। पहला ज्ञापन आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को सौंपा जाएगा।