फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अगस्त में लॉन्च होगी बीएसएनएल की 4जी सेवा, अलीगढ़-हाथरस में लगाए जा रहे 230 टावर

Sun, 23 Jun 2024 02:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीएसएनएल अलीगढ़ में 153 टावर स्थापित करा रहा है, इनमें 27 टावर पर काम पूरा हो गया है। हाथरस में कुल 77 टावर लगाए जाने हैं। यहां पहले फेज में 26 टावरों पर काम शुरू करा दिया गया है। इनमें पांच टावर पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
टावर पर काम करते इंजीनियर मनीष वार्ष्णेय व अन्य बीएसएनएल कर्मचारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी 4 जी सेवा पूरे भारत में इसी वर्ष अगस्त से लॉन्च करने जा रहा है। अलीगढ़ और हाथरस में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दोनों जिलों में 4 जी सेवा के लिए कुल 230 टावर लगाए जाएंगे। 68 टावर का काम शुरू हो चुका है, जिनमें 32 पर काम पूरा हो गया है। यह काम होने के बाद अलीगढ़ और हाथरस के लोगों को 4-जी सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।

विज्ञापन


बीएसएनएल अलीगढ़ में 153 टावर स्थापित करा रहा है, इनमें 27 टावर पर काम पूरा हो गया है। हाथरस में कुल 77 टावर लगाए जाने हैं। यहां पहले फेज में 26 टावरों पर काम शुरू करा दिया गया है। इनमें पांच टावर पर काम पूरा हो चुका है। जून के अंतिम सप्ताह तक 21 टावर का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

400 जीबी प्रतिदिन अतिरिक्त डाटा हो रहा डाउनलोड 
अलीगढ़ में अभी तक 27 टावर स्थापित किए जा चुके हैं। निगम के मोबाइल सब डिवीजनल इंजीनियर मनीष वार्ष्णेय ने बताया कि अभी आधिकारिक तौर पर 4-जी सेवाएं शुरू नहीं हुईं हैं, लेकिन जिन टावरों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी का काम पूरा हो चुका है, वहां के उपभोक्ता 4-जी सेवा का लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 400 जीबी डाटा अतिरिक्त डाउनलोड हो रहा है।
विज्ञापन


अलीगढ़-हाथरस में अगस्त के पहले सप्ताह तक 230 टावर स्थापित किए जाएंगे। पहले फेज का काम जून के अंत तक खत्म कर लिया जाएगा। पहले फेज में दोनों जनपदों में लगभग 68 टावर तैयार हो रहे हैं।- मनीष वार्ष्णेय, मोबाइल सब डिवीजनल बीएसएनएल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें