फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बेडरूम में टूटी चूड़ियां, चेहरे की चोट और बच्चों ने दी झगड़े की गवाही

विज्ञापन
अस्था अग्रवाल के परिवार की महिलाओं से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महिला डॉक्टर की मौत हत्या है या आत्महत्या? यह तो पोस्टमार्टम में साफ होगा। मगर कई घंटे तक चली जांच और पूछताछ में यह साफ हो गया कि मंगलवार रात अरुण-आस्था दंपती में जमकर झगड़ा हुआ। बेडरूम में टूटी चूड़ियां, टूटे पड़े बाल व क्लेचर, आस्था के चेहरे पर साफ दिख रही खरोंच जैसी चोट और बच्चों के बयान ने ये गवाही दी है। इसके बाद ही अरुण बच्चों को अपने भाई के घर छोड़कर आया और कहकर आया कि कुछ देर बाद वापस ले जाएगा। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच व बच्चों से हुई पूछताछ में साफ हुआ कि मंगलवार देर शाम घर लौटने के बाद से ही अरुण व आस्था के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके चलते बच्चों ने बीचबचाव शुरू किया तो अरुण ने यह कहते हुए डपटकर दोनों को दूसरे कमरे में भेज दिया कि बड़ों के बीच में नहीं बोलते। इसके कुछ देर बाद झगड़ा शांत तो हो गया, मगर अरुण ने दोनों बच्चों को बुलाया और अब यहां न रहने की कहकर श्याम नगर स्थित ताऊ के घर चलने के लिए बोला। इसके बाद वह दोनों बच्चों को ताऊ के घर छोड़कर निकल गया।
कमरे में बिखरे पड़े चूड़ियों के टुकड़े
पुलिस पूछताछ में बच्चों के इस बयान की कमरे में टूटे पड़े कांच की चूड़ियों के टुकड़ों ने भी तस्दीक की है। साथ में आस्था के चेहरे पर एक खरोंच जैसा चोट का निशान भी पाया गया है। इसके अलावा जाहिरा कोई चोट नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पति की तलाश
अलीगढ़। मामले में देर रात पुलिस ने बहन आकांक्षा की तहरीर पर पति अरुण अग्रवाल व ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें साफ आरोप है कि बहनोई द्वारा उसे समय समय पर पीटा जाता था। इस बात की शिकायत कई बार आस्था ने अपने मायके वालों से की। इसमें उसके ससुराली भी सहयोगी थे। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय कुमार के अनुसार देर रात मिली तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति की तलाश में लगातार पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी की तलाश में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अंदेशा उसके शहर से भागने का ज्यादा है। इसलिए उसके मोबाइल की डिटेल को सहारा बनाकर आगे तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा ज्यादा
शव देखने से लग रहा है कि रात में ही उसकी मौत हुई है। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला है। इस सबके देखने से लग रहा है कि उसका शव हत्या करके ही लटकाया गया है। फिर भी पुलिस तथ्यों तक पहुंचने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।
प्रेम संबंध विवाद की जड़ तो नहीं
अरुण व आस्था के बीच झगड़े की मूल वजह क्या है यह तो जांच में साफ होगा। मगर अभी तक हर तरफ से दोनों के बीच झगड़े की वजह पर प्रेम संबंध की चर्चाएं हैं। इसमें से किसके शादी से बाहर रिश्ते थे, यह पुलिस जांच में साफ होगा। इसे लेकर पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
हत्या के लिए सुपारी देने का ऑडियो सुर्खियों में
ऑक्सीजन कालाबाजारी कांड के समय वायरल हुआ था ऑडियो
कोरोना की दूसरी लहर में जब ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची हुई थी। तब कासिमपुर स्थित अरुण अग्रवाल के राधिका ऑक्सीजन प्लांट से कालाबाजारी को लेकर खूब हायतौबा मची थी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के एक बाबू व दो अन्य बाहरी युवकों पर इस ऑक्सीजन प्लांट पर कब्जे का आरोप लगा था। मामले में खुद डॉ.आस्था व अरुण ने शिकायत की, जिसकी मजिस्ट्रेटी जांच तक हुई थी। उसी समय आरोपों में घिरे इन लोगों ने ऑडियो वायरल किए थे। इन ऑडियो में अरुण-आस्था दंपती के बीच के विवाद के किस्से साफ थे। इनमें से एक ऑडियो में अरुण की ओर से आस्था की हत्या की सुपारी दिए जाने तक की बात कही गई थी। उस समय यह ऑडियो काफी सुर्खियों में रहा था। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच हुई थी। बाद में ऑक्सीजन वितरण विवाद को दंपती विवाद करार देकर ठंडे बस्ते में डाला गया था।
बहन दिखा रही स्क्रीन शॉट, मौत को बहनोई जिम्मेदार
पुलिस के पास पहुंची आस्था की बहन ने पुलिस को मोबाइल में अपनी बहन की ओर से भेजा गया एक स्क्रीन शॉट दिखाया है, जिसमें साफ लिखा है कि अगर उसके साथ कोई घटना घटित होती है तो उसके लिए अरुण ही जिम्मेदार होगा। साथ में लिखा है कि बच्चों को अपने साथ ले जाना।
शहर में ही है डॉक्टर का मायका, गोवा से चले भाई
आस्था अग्रवाल का मायका शहर के मामू भांजा इलाके में है। खबर पर मायके पक्ष के भी तमाम लोग वहां पहुंच गए थे। वहीं सगे भाई गोवा में हैं। वे खबर पर वहां से चल दिए हैं। उनके यहां आने पर पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें