फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: हरियाणा व टप्पल क्षेत्र के किसानों में हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद का जिन्न शुक्रवार को फिर निकल आया। दोनों ओर के किसानों के बीच हवा में गोलियां चलीं। मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रशासनिक अमले ने कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली। देर शाम तक दोनों ओर से वार्ता चलती रही।
विज्ञापन

टप्पल थाने के गांव मालव के मजरा रामगढ़ी में फायरिंग की यह घटना हुई। बताते हैं कि रामगढ़ी के खादर क्षेत्र में हरियाणा किसानों की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जा दिलवाने के लिए वह अपने साथ प्रशासनिक कर्मचारियों को लेकर आए थे। जैसे ही जमीन की नापजोख शुरू हुई तभी इधर से एकत्र हुए किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला झगड़ा, मारपीट व हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। सूचना पर एसडीएम खैर अंजुम बी, सीओ खैर संजीव दीक्षित के साथ ही टप्पल, पिसावा व खैर थाने का फोर्स पहुंच गया। हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यहां के अधिकारी वार्ता कर मामले के निपटारे पर लगे रहे।
तीन दशक से भी अधिक समय से यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन का यह विवाद है। यमुना की कटान से टप्पल ब्लाक के किसानों की जमीन हरियाणा के पलवल के क्षेत्र में चली गई है। उधर पलवल क्षेत्र के किसानों की जमीन टप्पल क्षेत्र में है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष अक्सर टकराते रहते हैं। इस सीमा विवाद का हल आज तक नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें